सबसे पहले राजमा को 5 घंटे पहले भिगो दे
दालों को 1 घण्टे के लिए भिगो दें
राजमा को धोकर कुकर में 1 गिलास पानी डालकर 5 सिटी लगवा दे
दालों को भी धोकर कुकर में 1 गिलास पानी डालकर 2 सिटी लगवा ले
अब एक कड़ाई में तेल डालकर प्याज की पेस्ट डाले भूरा होने पर लहसुन व हरी मिर्च की पेस्ट डाले
अच्छे से भून कर टमाटर की पेस्ट डाल दें
इसमे नमक व सब मसाले डालकर अच्छे से भुने जब तक टमाटर का पानी सूख न जाये
जब तेल छोड़ने लगे तो उसमें आप मलाई डाल दे
अच्छे से मिक्स करें
अब उबली हुए राजमा व दाल डाल दें अच्छे से मिलाये
इसमे एक कप पानी डालकर 5 मिनट ढककर धीमी आंच पर रख दे
ऊपर धनिया पत्ती डालकर गैस बंद कर दे
अब एक पैन में घी गरम करेगे उसमे थोड़ा सा ज़ीरा ,व करी पत्ते डालेंगे
1/2 tsp लाल मिर्च डालेंगे
Serving bowl में दाल को डालेगे ऊपर से तड़का डाल दें।
गरमा गरम रोटी व ज़ीरा राइस के साथ परोसें