रोज़ अखरोट कुकीज़

Copy Icon
Twitter Icon
रोज़ अखरोट कुकीज़

Description

रोज़ अखरोट कुकीज बच्चे और युवा बहुत पसन्द करते हैं। ये कुकीज स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक इतनी हैं कि आप भी इन्हें खाना बहुत पसन्द करेंगे। आइये बनाना शुरू करते है, रोज़ अखरोट कुकीज।

Cooking Time

Preparation Time :10 Min

Cook Time : 15 Min

Total Time : 25 Min

Ingredients

Serves : 10
  • मैदा - 100 ग्राम (1 कप)


  • पिसी हुई चीनी - 100 ग्राम ( 1/2 कप)


  • मक्खन - 100 ग्राम (1/2 कप)


  • बेकिंग पाउडर -  1 छोटी चम्मच


  • रोज़ एसेन्स - 1 छोटी चम्मच


  • अखरोट (वालनट) - 1/4 कप (छोटे टुकड़े किये हुये)

Directions

  • सर्वप्रथम एक चौड़े बर्तन में मैदा को बेकिंग पाउडर के साथ छान लीजिये।
  • अब एक बर्तन में मक्खन , रोज़ एसेन्स और चीनी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, जिससे मिश्रण थोड़ा फूल जाए।
  • चीनी के इस मिश्रण में मैदा डाल कर अच्छे से मिलाइये।
  • मैदा मिलाने के बाद अखरोट के टुकड़े डालिये और अच्छी तरह मिलाइये।
  • कुकीज बनाने के लिये मिश्रण तैयार है।
  • बेकिंग ट्रे में घी लगा कर चिकना कीजिये।
  • अब मिश्रण से थोड़ा ,एक छोटे नीबू के बराबर मिश्रण निकालिये और हाथ से गोल कीजिये और चपटा करके ट्रे में लगाइये।
  • थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कुकीज के बीच में एक इंच की जगह रखते हुये कुकीज को ट्रे में लगाइये।
  • ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेट पर पहले से गरम कीजिये।
  • ट्रे में लगी हुई कुकीज को 15 मिनट के लिए बेक होने ओवन में रखिये।
  • ओवन खोलिये, कुकीज को चैक कीजिये, यदि वे कम सिकी दिख रही हैं तो उन्हें फिर से 2 -3 मिनिट बेक करने रख दीजिये।
  • अब ये कुकीज भूरे रंग की हो गई हैं, कुकीज को ओवन से निकाल कर ठंडा होने रख दीजिये।
  • कुकीज़ ठंडी करें , खाऐं और खिलाएं और बची हुई कुकीज एअर टाइट कन्टेनर में रख दें।
  • दो महिने तक ये खराब नहीं होंगी।
  • जब भी आपका मन करे कुकीज कन्टेनर से निकालिये और चाय या कॉफ़ी के साथ खाइये।मेरा सुझाव
  • कुकीज़ अच्छी तरह ठंडी होने पर ही डिब्बे में बंद करें, अन्यथा कुरकुरी नहीं होंगी।