3 - 4 घंटे के लिए दाल को भिगोकर रखे |
दाल के फूल जाने पर पानी निकाल दे तथा दाल को मिक्सी में दरदरा पीस ले |
दाल के घोल में नमक, लाल मिर्च, सौंफ, हींग, 2 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से फेंट ले |
अब कडाही में तेल गर्म करे |
जलेबी के मिश्रण को पाइपिंग बैग में भरकर गरम तेल में जलेबी बना ले |
दोनों तरफ से सुनहरी होने तक तल लेंगे |
नैपकिन पेपर पर निकाल कर टमॉटो सॉस के साथ सर्व करे |